Showing posts sorted by date for query साहित्य. Sort by relevance Show all posts
Showing posts sorted by date for query साहित्य. Sort by relevance Show all posts

Wednesday, August 2, 2023

कबीर दोहे - हिंदी - संत कबीर | kabir ke dohe in hindi pdf

 कबीर के दोहे हिंदी पुस्तक मुफ्त डाउनलोड | Kabir ke Dohe Hindi Book Free Download 

kabir ke dohe in hindi pdf

kabir ke dohe in hindi pdf

Kabir or Bhagat Kabir was a 15th century Indian mystic poet and saint. He was the promoter of the poetry of the Gyanashrayi-Nirgun branch in the devotional era of Hindi literature. His compositions influenced the Bhakti movement of the Hindi state to a deeper level. Some prominent Kabir's couplets are given in this PDF.

By clicking on the link given below, you can download the written book KABIR DOHE in PDF by SANT KABIR

 कबीर दोहे किताब करें पीडीएफ में डाउनलोड

कबीर या भगत कबीर 15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। वे हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन युग में ज्ञानाश्रयी-निर्गुण शाखा की काव्यधारा के प्रवर्तक थे। इनकी रचनाओं ने हिन्दी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया।
कुछ प्रमुख कबीर जी के दोहे इस पीडीएफ में दिए हुए है ।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप  लिखित पुस्तक  कबीर दोहे को संत कबीर द्वारा पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

 कबीर दोहे | KABIR DOHE 

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

  संत कबीर  - SANT KABIR

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

 हिंदी (Hindi) 

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

 279.59 KB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 36

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

 काव्य / Poetry




 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो निचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।


Monday, May 29, 2023

कामायनी (जयशंकर प्रसाद) हिन्दी पुस्तक पीडीएफ | Kamayani (Jai Shankar Prasad) Hindi Book PDF

कामायनी (जयशंकर प्रसाद) हिन्दी पुस्तक पीडीएफ | Kamayani (Jai Shankar Prasad) Hindi Book PDF
Kamayani (Jai Shankar Prasad) Hindi Book PDF

कामायनी (जयशंकर प्रसाद) हिन्दी पुस्तक के बारे में अधिक जानकारी | More details about Kamayani (Jai Shankar Prasad) Hindi Book

इस पुस्तक का नाम है : कामायनी | इस ग्रन्थ के रचनाकार हैं : जयशंकर प्रसाद | इस पुस्तक की पीडीएफ फाइल का कुल आकार लगभग 50 MB हैं | पुस्तक में कुल 148 पृष्ठ हैं |

The name of the book is Kamayani | This book is written by: Jai Shankar Prasad. The approximate size of the PDF file of this book is 50 MB. This book has a total of 148 pages.

 Kaamaayani hindi pdf :कामायनी के बारे में और अधिक जानकारी:

 कामायनी हिंदी भाषा का एक महाकाव्य है। इसके रचयिता जयशंकर प्रसाद हैं। यह आधुनिक छायावादी युग का सर्वोत्तम और प्रतिनिधि हिंदी महाकाव्य है। 'प्रसाद' जी की यह अंतिम काव्य रचना 1936 ई. में प्रकाशित हुई, परंतु इसका प्रणयन प्राय: 7-8 वर्ष पूर्व ही प्रारंभ हो गया था। 'चिंता' से प्रारंभ कर 'आनंद' तक 15 सर्गों के इस महाकाव्य में मानव मन की विविध अंतर्वृत्तियों का क्रमिक उन्मीलन इस कौशल से किया गया है कि मानव सृष्टि के आदि से अब तक के जीवन के मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक विकास का इतिहास भी स्पष्ट हो जाता है।
कला की दृष्टि से कामायनी छायावादी काव्यकला का सर्वोत्तम प्रतीक माना जा सकता है। चित्तवृत्तियों का कथानक के पात्र के रूप में अवतरण इस काव्य की अन्यतम विशेषता है। और इस दृष्टि से लज्जा, सौंदर्य, श्रद्धा और इड़ा का मानव रूप में अवतरण हिंदी साहित्य की अनुपम निधि है।कामायनी प्रत्यभिज्ञा दर्शन पर आधारित है। साथ ही इस पर अरविन्द दर्शन और गांधी दर्शन का भी प्रभाव यत्र तत्र मिल जाता है।




Monday, May 1, 2023

गुनाहों का देवता फुल स्टोरी PDF | Gunaho Ka Devta Full Story Hindi Book PDF

 गुनाहों का देवता फुल स्टोरी pdf | Aghori Tantra PDF Download Free 

गुनाहों का देवता | Gunahon Ka Devta hindi pdf download
 Gunahon Ka Devta

गुनाहों का देवता  पीडीएफ में डाउनलोड करे 

धर्मवीर भारती द्वारा रचित 'गुनाहों का देवता सबसे बेहतर किताब है , इसे मैंने कम से कम 5 बार तो जरूर पढ़ी थी , जिन जिन लोगो ने पढ़ी सबको पसन्द आई , इस उपन्यास में एक अनोखा प्यार झलकता है ।

गुनाहों का देवता उपन्यास की गिनती हिंदी साहित्य जगत में उन रचनाओं में होती है जिन्होंने साहित्य की धारा को ही एक नया मोड़ दिया है। प्रथम प्रकाशन के 65 साल बाद भी यह सबसे ज्यादा मांग में रहने वालों उपन्यासों में से एक है ।इतने वर्ष के बाद भी अगर यह उपन्यास लोगों की निगाहों में बना हुआ है तो इसमें कुछ तो बात होगी और सचमुच प्रेम का इतना प्राकृतिक और वास्तविक वर्णन मैंने और कहीं नहीं पढ़ा और कहीं नहीं सुना। उपन्यास के शुरुआत में ही भारती जी कहते हैं कि "मेरे लिए इस उपन्यास का लिखना वैसा ही रहा है, जैसा पीड़ा के क्षणों में पूरी आस्था से प्रार्थना करना और इस समय भी मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे मैं प्रार्थना मन ही मन दोहरा रहा हूं, बस।"

इस कहानी का ठिकाना अंग्रेज ज़माने का इलाहाबाद रहा है। कहानी के तीन मुख्य पात्र हैं : चन्दर , सुधा और पम्मी। पूरी कहानी मुख्यतः इन्ही पात्रों के इर्दगिर्द घूमती रहती है। चन्दर सुधा के पिता यानि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के प्रिय छात्रों में है और प्रोफेसर भी उसे पुत्र तुल्य मानते हैं। इसी वजह से चन्दर का सुधा के यहाँ बिना किसी रोकटोक के आना जाना लगा रहता है। धीरे धीरे सुधा कब दिल दे बैठती है, यह दोनों को पता नहीं चलता। लेकिन यह कोई सामान्य प्रेम नहीं था। यह भक्ति पर आधारित प्रेम था। चन्दर सुधा का देवता था और सुधा ने हमेशा एक भक्त की तरह ही उसे सम्मान दिया था। यह ‘विराटा की पद्मिनी’ के कुंजरसिंह और पद्मिनी की सदृश प्रेम था।

चन्दर पूरे समय आदर्शवादी बना रहा। उसे सदैव यह लगता था कि जिन प्रोफेसर ने उसे इतना प्यार दिया, अपने बेटे की तरह रखा उन्हीं की बेटी से अगर वह प्यार कर बैठता है तो उन पर क्या गुजरेगी। इसी उधेड़बुन में वह कभी तैयार नहीं हो पाता है। चन्दर के माध्यम से भारती जी ने एक मध्यम वर्ग के नौजवान की मानसिक स्थिति का वर्णन किया है जिसमें उसे सामाजिक और पारिवारिक अपेक्षाओं के आगे अपनी इच्छाओं की बलि देनी पड़ती है। साथ ही साथ प्रचलित मार्ग पर ही चलना पड़ता है, नए मार्ग पर चलने पर मानहानि का डर भी सताता रहता है। चन्दर हमेशा पसोपेश में रहता है कि क्या करना उचित रहेगा। चन्दर समाज के हर एक बंधन से बंधा था जो कि हमेशा उसे अपने मन की करने से रोक देते थे। यही एक गुनाह चन्दर ने किया था जिसके कारण वह गुनाहों का देवता हो गया था। चन्दर की लाचारी इन वाक्यों से ही झलकती है :

“कुछ नहीं बिनती! तुम कहती हो, सुधा को इतने अन्तर पर मैंने रखा तो मैं देवता हूँ! सुधा कहती है, मैंने अन्तर पर रखा, मैंने पाप किया! जाने क्या किया है मैंने? क्या मुझे कम तकलीफ है? मेरा जीवन आजकल किस तरह घायल हो गया है, मैं जानता हूँ। एक पल मुझे आराम नहीं मिलता। क्या उतनी सजा काफी नहीं थी जो सुधा को भी किस्मत यह दण्ड दे रही है? मुझी को सभी बचैनी और दु:ख मिल जाता। सुधा को मेरे पाप का दण्ड क्यों मिल रहा है?”

सुधा वासना में पड़े बिना प्यार का निश्छल प्रतीक थी। उसकी बातों में सामाजिक तानाबाना के प्रति उसकी अनभिज्ञता और उनसे आज़ाद होने की इच्छा साफ़ झलकती थी। लेकिन कभी भी उसने अपने देवता यानी चन्दर की इच्छा के विपरीत कुछ नहीं किया। उसकी मासूमियत, उसका भोलापन चन्दर की ताकत थे। उसका अल्हड़पन चन्दर से कोई संकोच नहीं रखता था। वह व्यवहारिक नहीं थी, वह हर चीज के लिए प्रश्न करती थी कि ऐसा क्यों नहीं है। चन्दर भी उसे क्या जवाब देता। जो चीज सदियों से चली आई है, उसमें वह क्या ही कर सकता था। सुधा कहती भी है कि,

"गलत मत समझो चन्दर! मैं जानती हूँ कि मैं तुम्हारे लिए राखी के सूत से भी ज्यादा पवित्र रही हूँ लेकिन मैं जैसी हूँ, मुझे वैसी ही क्यों नहीं रहने देते! मैं किसी से शादी नहीं करूँगी। मैं पापा के पास रहूँगी। शादी को मेरा मन नहीं कहता, मैं क्यों करूँ? तुम गुस्सा मत हो, दुखी मत हो, तुम आज्ञा दोगे तो मैं कुछ भी कर सकती हूँ, लेकिन हत्या करने से पहले यह तो देख लो कि मेरे हृदय में क्या है?"

पम्मी आधुनिक ज़माने की युवती है। पम्मी के माध्यम से भारती जी ने समाज की घिनौनी सच्चाइयों को आवाज दी है। उसके वाक्यों के माध्यम से लेखक ने जाने कितनी सच्चाइयों को कह डाला है। उसके लिए प्रेम की परिणति संबंधों में ही हो सकती है, वह कहती भी है कि, "मैं जानती थी कि हम दोनों के संबंधों में प्रारंभ से इतनी विचित्रताएं थीं कि हम दोनों का संबंध स्थायी नहीं रह सकता था, फिर भी जिन क्षणों में हम दोनों एक ही तूफान में फंस गए थे, वे क्षण मेरे लिए मूल्य निधि रहेंगे।" उसके और चन्दर के संबंधों में किसी प्रकार के आदर्शों का स्थान नहीं था। और शायद इसीलिए चन्दर और पम्मी के संवाद आदमी की मन:स्थिति, आदर्श और व्यवहारिकता में द्वंद्व को बहुत अच्छे से पेश करते हैं।

पूरी पुस्तक में संवाद सराहनीय हैं। प्रेम की अलग अलग परिस्थितयों के द्योतक हैं और उन स्थितियों का मानसिक विश्लेषण भी करते हैं। एक मध्यम वर्ग की दुविधाओं को भारती जी ने अपनी कलम के माध्यम से बहुत ही खूबसूरती से कागज पर उकेरा है। घटनाओं का चुनाव बहुत ही सावधानी से किया गया है। ऐसी विचारोत्तेजक और कालजयी रचना दशकों में एक बार ही आती है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक गुनाहों का देवता  पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

गुनाहों का देवता | Gunaho Ka Devta PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

धर्मवीर भारती / Dharamveer Bharati

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

3 MB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 214

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

उपन्यास / Novel


 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇


Saturday, June 18, 2022

भोजपुरी लोक-गीत में करुण रस हिंदी पीडीऍफ़ पुस्तक | Bhojpuri Lok-Geet Me Karun Ras Hindi PDF Book

भोजपुरी लोक-गीत में करुण रस हिंदी पीडीऍफ़ पुस्तक | Bhojpuri Lok-Geet Me Karun Ras Hindi PDF Book
Bhojpuri Lok-Geet Me Karun Ras  

Some Excerpts From the Book Bhojpuri Lok-Geet Me Karun Ras

Etymology and Antiquity of Bhojpuri

Buxar Sub Division in Shahabad District has a Major Pargana named Bhojpur. The name of the pargana as Bhojpur is derived from two small villages named 'Navka Bhojpur' and 'Puranka Bhojpur' near the Ganges, two or three miles north of the capital Dumraon. The name of the language spoken in and around this Bhojpur pargana is Bhojpuri, which is spoken today in far-flung districts.

Bhojpur district was also there in 1781 AD. Not even the district

The name of this dialect is taken from Bhojpuri ancient city named Bhojpur. This city was situated in Shahabad district, just a few miles south of the Ganges, which was 60 miles from Patna. Shraj Din is a small village but was once the capital of powerful Rajputs. Whose leadership is at present the Maharaja of Dumraon and who is a follower of Kundhar Singh, the leader of the revolt of 1857. The readers of 'Sahrul Shrakhatrin' know that Aurangzeb's subedars also had to try to suppress the kings of Bhojpur, but even then they did not suppress. , In the area of ​​Bhojpuri, the spirit of ancient Hinduism is also very strong and the number of Muslims is very less in front of the Hindu population. Along with the Rajputs, the power of the Brahmins and elsewhere the Bhumihars is strong.By clicking on the link given below, you can download the written book Bhojpuri Lok-Geet Me Karun Ras in PDF.

भोजपुरी लोक-गीत में करुण रस पुस्तक के कुछ अंश

भोजपुरी की व्युत्पत्ति और प्राचीनता

शाहाबाद जिले में बक्सर सब डिवीजन में भोजपुर नाम का एक बड़ा परगना है। परगने के भोजपुर नाम होने ही व्युत्पत्ति डुमराँव राजधानी से दो तीन मील उत्तर गंगा के निकट 'नवका भोजपुर, और 'पुरनका भोजपुर' नामक दो छोटे गाँवों से होती है। इसी भोजपुर परगने और इसके आस-पास में बोली जाने वाली भाषा का नाम भोजपुरी है जो आज बहुत दूर दूर के जिलों तक में बोली जाती है ।

सन् १७८१ ई० में भोजपुर जिला भी था । जिला ही तक नहीं सदूर

' इस बोली का नाम भोजपुरी प्राचीन भोजपुर नामक नगर से लिया गया है । यह नगर शाहाबाद जिले में गंगा के दक्षिण कुछ मील पर ही बसा था जिसकी दूरी पटना से ६० मील थी । श्राज दिन तो यह छोटा सा गाँव है किन्तु किसी समय में शक्ति शाली राजपूतों की राजधानी था। जिनके अगुश्रा इस समय डुमरांव के महाराज हैं और जो सन् १८५७ के क्रान्ति के नेता कुँधरसिंह के अनुगामी हैं। 'सहरुल श्राखतरीन' के पढ़ने वाले जानते हैं कि औरंगज़ेब के सूबेदारों को भी भोजपूर के राजाओं को दबाने का प्रयत्न करना पड़ा था किन्तु तिस पर भी ये नहीं दबे । ॥ भोजपुरी के क्षेत्र में प्राचीन हिन्दूधर्म की भावना श्राज भी बड़ी प्रबल है और हिन्दू जन संख्या के सामने मुसलमानों की संख्या बहुत ही कम है। राजपूतों के साथ ब्राह्मणों और कहीं कहीं भूमिहारों की सत्ता ही प्रबल है ॥

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक भोजपुरी लोक-गीत में करुण रस पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। 


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

भोजपुरी लोक-गीत में करुण रस / Bhojpuri Lok-Geet Me Karun Ras PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

दुर्गाशंकर प्रसाद सिंह / Durgashankar Prasad Singh

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

291 MB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 590

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

साहित्य / Literature


 
 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇

Saturday, May 7, 2022

आयुर्वेदीय हितोपदेश - हिंदी पीडीऍफ़ पुस्तक | Ayurveda Hitopdesh - Hindi PDF Book

आयुर्वेदीय हितोपदेश - हिंदी पीडीऍफ़ पुस्तक | Ayurveda Hitopdesh - Hindi PDF Book

Some Excerpts From the Book Ayurveda Hitopdesh 

By writing this book named “Ayurveda Hitopadesh”, Vaidya Ranjit Raiji has done a great favor to Ayurvedic students and teachers. Rigveda is very ancient in the entire Vedic literature. Vaidya Ranjit Raiji has authored this essay titled "Ayurvedic Hitopadesh" by selecting all those Vaktarats that he found most suitable for the study of Ayurveda. By studying this essay, students will have great ease in the study of Ayurveda.

Knowledge of Sanskrit is necessary for the revelation of Ayurveda, it is universally agreed. In this way, not only Ayurveda, even the Vedas have been translated into foreign languages ​​and with their help, the subjects propounded in these can be known; however, it is always possible that translations may reflect the thoughts and understanding of the translator. Therefore, it is considered more appropriate to read the texts in the original language as far as possible in Vidya and Kalamatra. This truth is special in Ayurveda.

To enable the students to understand the original texts themselves, either their Sanskrit knowledge should be of excellent quality or there should be a Sanskrit in the text subjects or they should be taught only by keeping the original texts of Ayurveda in front, these are alternative measures. Due to the involvement of Western medicine in the curricular subjects, it has become necessary to take the students after acquiring the basic knowledge of that subject. As a result, the first option has not been feasible. The last third option is also not possible due to the fact that the curriculum has now become subject-oriented, so it has become preferable to rely on the corresponding lectures and textbooks. Since the remaining second option is feasible, Sanskrit has been kept as a subject in the syllabus everywhere.

In this way, texts like Hitopadesha, Panchatantra, Dashkumarcharit, Shakuntal etc. have been prescribed in the Sanskrit subject of the syllabus. These texts are often incomprehensible to the students, due to their lack of direct relation with Ayurveda, both the student and the teacher are often not interested in their study and teaching.

By clicking on the link given below, you can download the written book Ayurveda Hitopdesh in PDF.

आयुर्वेदीय हितोपदेश पुस्तक के कुछ अंश

“आयुर्वेदीय हितोपदेश" नाम की यह पुस्तक लिखकर वैद्य रणजितरायजी ने आयुर्वेदीय छात्रों तथा अध्यापकों का बड़ा उपकार किया है। सम्पूर्ण वैदिक साहित्य में अत्यन्त प्राचीन ऋग्वेद है। उस ऋग्वेद से लेकर अद्ययावत् जो आयुर्वेदीय साहित्य उपलब्ध है, उस सब साहित्य का आलोडन और मन्थन करके उसमें से जो वाक्यरत्न आयुर्वेद के अध्ययन के लिए अत्यन्त उपयुक्त उन्हें प्राप्त हुए, उन सब को चुनकर वैद्य रणजितरायजी ने इस "आयुर्वेदीय हितोपदेश” नामक निबन्ध को ग्रंथित किया है। इस निबन्ध के अध्ययन से छात्रों को आयुर्वेद के अध्ययन में बड़ी सुगमता होगी।

आयुर्वेद के रहस्यवबोधन के लिये संस्कृत का ज्ञान आवश्यक है, यह सर्ववादिसंमत है। यों आयुर्वेद के ही नहीं, वेदों तक के देशी-विदेशी भाषाओं में अनुवाद हो चुके हैं और उनकी सहायता से इनमें प्रतिपादित विषयों को जाना जा सकता है; तथापि यह सर्वदा संभव है कि अनुवादों में अनुवादक के विचारों और समझ की छाप आ जाय। अतएव विद्या और कलामात्र में यथाशक्य ग्रन्थों को मूल भाषा में पढ़ना अधिक उपयुक्त समझा जाता है। आयुर्वेद पर यह सच्चाई सविशेष घटित होती है।

विद्यार्थी स्वयं मूल ग्रन्थों को समझ सके इस निमित्त या तो उनका संस्कृत ज्ञान उत्तम कोटि का होना चाहिए या पाठ्य विषयों में एक संस्कृत हो या फिर उन्हें आयुर्वेद के मूल-ग्रन्थों को सामने रखकर ही पढ़ाया जाय, ये वैकल्पिक उपाय हैं। पाठ्य विषयों में प्रायः पाश्चात्य चिकित्सा भी अन्तर्भावित होने से उस विषय का आधारभूत ज्ञान ग्रहण किए विद्यार्थी लेना आवश्यक हो गया है। परिणामतया, प्रथम विकल्प शक्य नहीं रहा है। अन्तिम तृतीय विकल्प भी इस कारण शक्य नहीं है कि पाठ्यक्रम अब विषय-प्रधान हो गया है अतः तदनुरूप व्याख्यानों और पाठ्य ग्रन्थों का ही अवलम्बन करना श्रेयस्कर हो गया है। शेष द्वितीय विकल्प ही साध्य होने से सर्वत्र पाठ्यक्रम में संस्कृत एक विषय के रूप में रखा गया है।

इस प्रकार पाठ्यक्रम के अंगभूत संस्कृत विषय में हितोपदेश, पञ्चतन्त्र, दशकुमारचरित, शाकुन्तल आदि ग्रन्थ निर्धारित किये गये हैं। ये ग्रन्थ विद्यार्थियों के लिए प्रायः दुर्बोध होने से अपरंच इनका साक्षात् सम्बन्ध आयुर्वेद से न होने से इनके अध्ययन और अध्यापन में विद्यार्थी और अध्यापक दोनों की रुचि प्रायः नहीं होती।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक आयुर्वेदीय हितोपदेश पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। 


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

सुकवि - समीक्षा | Ayurveda Hitopdesh PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

वैद्य रणजित राय देसाई / Vaidhy Ranjit Rai Desai

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

76 MB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 298

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

Ayurveda books


 
 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇

Thursday, April 14, 2022

सुकवि - समीक्षा | Sukvi Samiksha pdf book free


Some Excerpts From the Book Sukvi Samiksha

Sukvi-Samiksha has been prepared with the aim of presenting a critical introduction of the ancient and ancient major poets of Hindi. The 'Adi period' of Hindi literature, which is also called Apabhramsha period, is not inferior in terms of literary prosperity, but the expression of that period is completely different from the later period, so we have not reviewed any poet of that period in this collection. The expression of Hindi began to flourish from the Bhakti period and gradually it became refined from the point of view of language. In the Bhakti period, among the poets of the Nirguna, Saguna and Premmargi branches, capable artists like Kabir, Sur, Tulsi, Jayasi, Meerabai were born, as a result of which this period became famous in Hindi literature by the name of Golden Age. We have given a detailed place to all the poets of this period in 'Sukvi-Samiksha'.

The history of Ritikaal after Bhaktikal- has a place in the texts. The word Riti gives an understanding of the poets, but not all the poets of this period were poetic scholars of the Acharya category. In fact, in the eyes of most of the poets, the number of poets did not go beyond the makeup and hero-heroine distinction, in this period more than a hundred good poets were born, but we have selected only representative poets among them. Keshav, Dev and Bhushan can be called representative poets of different styles of this period. There is no other poet who can equate Keshav in displaying Acharyatva. Mahakavi Dev has the best place among the customary poets. The place of Bhushan is on the sly because of the flow of anti-makeer poetry. Bhushan is revered in Hindi literature as an incarnation of Veer Rasa. Thus, out of the vast group of ancient poets, we have selected only eight poets.

In the selection of the ancient poets, special attention has been given to personality and tendencies. No other poet of that era can represent the Bharatendu era as well as Bharatendu Harishchandra himself. In the Dwivedi era, 'Hariudh' and Maithilisharan Gut are representative poets in all respects. The review of 'Prasad', 'Nirala', 'Pant' and Mahadevi, representative of Chhayavadi era, has been written keeping in view their gradual development. Both Makhanlal and 'Dinkar' are capable poets of national sentiments. In this way the criticism of these nine poets can be helpful in presenting a complete picture of the modern poetry of Hindi.

By clicking on the link given below, you can download the written book Sukvi Samiksha in PDF.

सुकवि - समीक्षा पुस्तक के कुछ अंश

हिन्दी के प्राचीन तथा अर्वाचीन प्रमुख कवियों का आलोचनात्मक परिचय प्रस्तुत करने के उद्देश्य से सुकवि-समीक्षा का प्रणयन किया गया है। हिन्दी साहित्य का 'आदि काल' जिसे अपभ्रंश काल भी कहते हैं, साहित्यिक समृद्धि की दृष्टि से हीन नहीं है किन्तु उस काल की अभिव्यंजना परवर्ती काल से सर्वथा भिन्न है, अतः हमने इस संग्रह में उस काल के किसी कवि की समीक्षा नहीं की है। हिन्दी का अभिव्यंजना सौष्ठव भक्तिकाल से निखरना प्रारम्भ हुआ और शनैः शनैः भाषा की दृष्टि से वह परिनिष्ठित होता गया। भक्तिकाल में निर्गुण, सगुण और प्रेममार्गी शाखा के कवियों में कबीर, सूर, तुलसी, जायसी, मीराबाई जैसे समर्थ कलाकार उत्पन्न हुए, फलतः यह काल हिन्दी साहित्य में स्वर्णकाल के नाम से प्रसिद्ध हो गया। हमने 'सुकवि-समीक्षा' में इस काल के सभी प्रति निधि कवियों को विस्तारपूर्वक स्थान दिया है।

भक्तिकाल के बाद रीतिकाल का इतिहास- ग्रंथों में स्थान है। रीति शब्द से काव्यांगों का बोध होता है किन्तु इस काल के सभी कवि आचार्य कोटि के काव्य-शास्त्री नहीं थे । यथार्थं में अधिकांश कवियों की दृष्टि शृंगार रस और नायक-नायिका भेद से आगे नहीं गई संख्या की दृष्टि से तो इस काल में शताधिक अच्छे कवि उत्पन्न हुए किन्तु उनमें से प्रतिनिधि कवियों का ही हमने चयन किया है। केशव, देव और भूषण इस काल की विविध शैलियों के प्रतिनिधि कवि कहे जा सकते हैं। आचार्यत्व का प्रदर्शन करने में केशव की समता करने वाला कोई दूसरा कवि नहीं है। रीतिबद्ध कवियों में महाकवि देव का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। भूषण का स्थान शृंगार विरोधी काव्यधारा प्रवाहित करने के कारण मूर्धन्य पर है। वीर रस के अवतार के रूप में भूषण हिन्दी साहित्य में पूजित हैं। इस प्रकार प्राचीन कवियों के विशाल समूह में से हमने केवल आठ कवियों का चयन किया है।

अर्वाचीन कवियों के चयन में व्यक्तित्व एवं प्रवृत्तिगत वैशिष्ट्य का विशेष ध्यान रखा गया है। भारतेन्दु युग का प्रतिनिधित्व स्वयं भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जितना अच्छा करते हैं उतना उस युग का अन्य कोई कवि नहीं कर सकता। द्विवेदी युग में 'हरिऔध' और मैथिलीशरण गुत ही सब दृष्टियों से प्रतिनिधि कवि हैं। छायावादी युग के प्रतिनिधि 'प्रसाद', 'निराला', 'पन्त' और महादेवी की समीक्षा उनके क्रमिक विकास को दृष्टि में रख कर लिखी गई है। माखनलाल और 'दिनकर' दोनों ही राष्ट्रीय भावनाओं के गायक समर्थ कवि हैं। इस प्रकार इन नौ कवियों की आलोचना हिन्दी की आधुनिक काव्यधारा का सम्पूर्ण चित्र प्रस्तुत करने में सहायक हो सकती है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक सुकवि - समीक्षा पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। 


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

सुकवि - समीक्षा | Sukvi Samiksha PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

डॉ. दशन्य ओझा / Dr. Dashanya Ojha,विजयेन्द्र स्नातक / Vijayendra Snatak

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

18 MB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 260

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

काव्य / Poetry


 
 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇