Showing posts sorted by date for query sadhana. Sort by relevance Show all posts
Showing posts sorted by date for query sadhana. Sort by relevance Show all posts

Friday, December 2, 2022

पारदसंहिता हिंदी पीडीऍफ़ | Parad Sanhita Hindi PDF Book

पारदसंहिता हिंदी पीडीऍफ़ | Parad Sanhita Hindi PDF Book

पारदसंहिता हिन्दी पुस्तक के बारे में अधिक जानकारी | More details about Parad Sanhita Hindi Book

Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

पारदसंहिता / Parad Sanhita PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

Unknown

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

1 GB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 586

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

Granth

Some Excerpts From the Book Parad Sanhita

At this time Mahatmas, learned doctors and householders are requested to have a look at this trivial article of mine. Gentlemen! You must be aware that at present, there is so much reversal in arts and education, through which the learned and wealthy men of every free state are getting many kinds of pleasures. Not only this, the kings of the country are also taking many measures to make their subjects well-educated and wealthy. You should consider this carefully that there will be no such country except one India, whose people do not have patriotism, affection for the motherland, unity and fraternity towards the country, this unfortunate India is the only country whose residents This history has filled such a feeling in the mind that neither India is ours nor we belong to India. Due to these feelings, we cannot progress even if all the things of progress are present in this vast India. There can be six types of people in every country, the rich and the poor, the learned and the foolish, the happy and the sad, among them the poor, the foolish and the sad, all these three cannot save the country, the happy people think about the idea of ​​national salvation in front of their luxury. Do so why? Being proud of their wealth, the rich men consider their soul and country to be quoted by generating interest from foreign companies and poor countrymen. Now the scholars are there, they can definitely save the country, but without the help of money, they keep thinking by keeping their hands on their cheeks. In such a situation it is difficult to save the country. Exactly the same condition is happening to our India. It is a natural rule that the progress of a substance is not understood by the growth of one part of a substance, just as the progress of a human body is not understood by the growth of any part of a human being (hands, legs, etc.), rather its deformity is considered and if If every part of a man becomes strong, he will become very visible. According to this rule, the salvation of India depends on the progress of every Indian subject.

Dear friends! I want to attract your mind towards that progress by which the progress of the whole world will prove itself. Well what is his name? Take it's name is "Arogyonnati" A Persian poet has said that 'Ek Tandrusti Hajar Nizamat' without health promotion you cannot make any kind of progress. Because the root of all progress is health promotion, it is written in Charak that-

धमार्थकमोक्षानामारोग्यं मूलमुत्तमम् ॥

That is, the best root of Dharma, Artha, Kama and Moksha is health. It is the duty of every Indian subject to study and teach Ayurveda and to propagate or get Ayurvedic medicines done to know for what reasons health can be improved. And those gentlemen who think that when European medicines are being promoted in our Safakhanas, then what is the need of promoting Ayurvedic medicines? Because we don't have to make kwath (decoction), nor do we have to grind powder, nor do we have to do any other kind of hard work, so why should we leave this simple method and follow this painful method? We humbly request those good men that O decent men! When can it be possible that God would create us in India and produce our useful substances in Europe, affirming this, Maharishi Agniveshji Maharaj writes in Charak Samhita.

By clicking on the link given below, you can download the written book Parad Sanhita in PDF.

पारदसंहिता पुस्तक के कुछ अंश

इस समय महात्माओं, विद्वान् वैद्यों और गृहस्थों से प्रार्थना की जाती है कि वे मेरे इस तुच्छ लेख पर एक बार अवश्य दृष्टि दें। सज्जनो! इस बात को आप अवश्य ही जानते हैं कि वर्तमान समय में कला और विद्याओं में कितना उलट फेर हो रहा है, जिसके द्वारा प्रत्येक स्वतन्त्र राज्य के विद्वान् और धनाढ्य पुरुष अनेक प्रकार के सुख पा रहे हैं। इतना ही नहीं, देश के राजालोग भी अपनी २ प्रजा को सुशिक्षित और धनी बनाने के लिये अनेक २ उपाय कर रहे हैं। आप इसको ध्यानपूर्वक विचार देखिये कि एक भारतवर्ष के अतिरिक्त ऐसा कोई भी देश न होगा, जिस देश के मनुष्यों में स्वदेशाभिमान, मातृभूमि पर वत्सलता, , ऐक्य और स्वदेश के प्रति भ्रातृभाव न हो, केवल यही हतभाग्य हिन्दुस्तान ही एक ऐसा देश है कि जिसके निवासियों के मस्तिष्क में इस हिस्ट्री ने ऐसा भाव भर दिया है कि न भारतवर्ष हमारा और न हम भारतवर्ष के। हम इन्हीं भावों के कारण इस विशालभारतवर्ष में उन्नति के समस्त पदार्थों के उपस्थित रहने पर भी अपनी उन्नति नहीं कर सकते। प्रत्यके देश में छः ६ प्रकार की प्रजा हो सकती है, धनाढ्य और दरिद्री, विद्वान्, और मूर्ख, सुखी और दुःखी इनमें दरिद्री, मूर्ख और दुःखी ये तीनों ही देश का उद्धार कर ही नहीं सकते, विचारे सुखीजन अपनी विलासता के सामने देशोद्धार का विचार करें सो क्यों? अपने धन से गर्वित होकर धनाढ्य पुरुष विदेशीय कम्पनियों तथा दरिद्री देशीभाइयों द्वारा व्याज पैदा कर अपनी आत्मा तथा देश को उद्धृत समझते हैं। अब रहे विद्वान् वह अवश्य देश का उद्धार कर सकते है परन्तु द्रव्य की सहायता के बिना अपने गाल पर हाथ रखकर विचारते ही रहते हैं। ऐसी अवस्था में देश का उद्धार होना कठिन है। ठीक यही दशा हमारे भारतवर्ष की हो रही है। यह प्राकृतिक नियम है कि किसी पदार्थ के एक अवयव की वृद्धि से उसकी उन्नति नहीं समझी जाती, जैसे मनुष्य के किसी अंश (हाथ पैर आदि ) की वृद्धि से मनुष्य के शरीर की उन्नति नहीं समझी जाती, प्रत्युत उसकी विकृतावस्था ही समझी जाती है और यदि मनुष्य का प्रत्येक अंग पुष्ट होता जाय तो वह अत्यन्त दर्शनीय हो जायगा। इसी नियम के अनुसार भारतवर्ष का उद्धार प्रत्येक भारतीय प्रजा की उन्नति पर निर्भर है।

प्रियबन्धुगणों! मैं आपके चित्त को उस उन्नति की और आकर्षित करना चाहता हूं कि जिससे संसारभर की उन्नतियां स्वयं सिद्ध हो जायेंगी। भला उसका नाम क्या है ? लीजिये उसका नाम है "आरोग्योन्नति" एक फारसी के कवि का कथन है कि 'एक तन्दुरुस्ती हजार निजामत' बिना आरोग्योन्नति के आप किसी प्रकार की उन्नति नहीं कर सकते। क्योंकि समस्त उन्नतियों की जड़ आरोग्योन्नति है इसी को चरक में लिखा है कि-

धमार्थकाममोक्षाणामारोग्यं मूलमुत्तमम् ॥

अर्थात् धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष इनकी उत्तम जड़ आरोग्य है। किन किन कारणों से आरोग्योन्नति हो सकती है इसके जानने के लिये आयुर्वेदशास्त्र का पढ़ना पढ़ाना तथा आयुर्वेदीय औषधों का प्रचार करना या कराना प्रत्येक भारतीय प्रजा का कर्तव्य है। और जिन सज्जनों का ऐसा विचार है कि जब हमारे यहां सफाखानों में यूरोपियन दवाओं का प्रचार हो रहा है तो आयुर्वेदीय दवाओं के प्रचार की क्या आवश्यकता है ? क्योंकि हमको न क्वाथ (काढ़ा) बनाना पड़ता न चूरन कूटना पड़ता और न अन्य किसी प्रकार का परिश्रम ही करना पड़ता, तो भला आप ही बताइयेगा कि हम इस सरल प्रणाली को छोड़कर इस दुःखद चिकित्साप्रणाली का अनुसरण करें सो क्यों ? उन सत्पुरुषों से हम सविनय प्रार्थना करते हैं कि ऐ सभ्यपुरुषों ! कब सम्भव हो सकता है कि ईश्वर हमको भारतवर्ष में उत्पन्न कर हमारे उपयोगी पदार्थों को युरोप में पैदा करता, इसी बात को पुष्ट करते हुए महर्षि अग्निवेशजी महाराज चरकसंहिता में लिखते हैं

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक पारदसंहिता पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। 

Read Also: कर्ण पिशाचिनी साधना पीडीऍफ़ पुस्तक हिंदी में | Karna Pishachini Sadhana PDF Book In Hindi




 
 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Usके माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇

Sunday, July 31, 2022

ब्रह्मचर्य साधना हिंदी पीडीऍफ़ पुस्तक | Brahmachry Sadhana Free Hindi PDF Book

ब्रह्मचर्य साधना हिंदी पीडीऍफ़ पुस्तक | Brahmachry Sadhana Free Hindi PDF Book
Brahmachry Sadhana Hindi PDF Book



Some Excerpts From the Book Brahmachry Sadhana

Brahmacharya-sadhana is the basic wall of spiritual practice. Without purity of body, senses, and mind one cannot attain Brahma-realization. Brahmacharya sadhana is the only source of all material and spiritual possessions. No other subject in human life is as important as celibacy. Brahmacharya is a great austerity. Brahmacharya is a great wealth. Brahmacharya is the destroyer of spiritual light. It is the power of Brahmacharya that transforms man into divinity. Brahmacharya awakens the heart-Padma, thereby spreading the glory of divine qualities like compassion, kindness, patience, strength, valor, tolerance, purity, non-violence, fearlessness, etc.

It is not easy to get experienced and practical details and teachings on Brahmacharya-Sadhana. Due to a lack of empirical books on this subject, the youth are not able to walk on the path of celibacy. This book will fulfill this huge influence on the Hindi world.

This is a simple translation of "Practice of Brahmacharya" written by Shri Swami Shivanand Ji Maharaj. For the benefit of the seekers, the second chapter has also been attached to this book, in which there are also compilations of Swami Shivanand Ji Maharaj's articles related to celibacy. This book is a boon for the students. Men or women, young men and old householders or sannyasins can all benefit greatly from it.

It is our hope and belief that Hindi-speaking people will get enough benefit from our efforts and will pave the path to the realization of Brahma by taking a firm determination to lead a pure life.

By clicking on the link given below, you can download the written book Brahmachry Sadhana in PDF.

ब्रह्मचर्य साधना पुस्तक के कुछ अंश

ब्रह्मचर्य - साधना ही श्राध्यात्मिक साधना की मूल भित्ति है। शरीर, इन्द्रिय तथा मन की शुद्धता के बिना मनुष्य ब्रह्म-साक्षात्कार प्राप्त नहीं कर सकता । ब्रह्मचर्य साधना सारी भौतिक तथा आध्यात्मिक संपत्तियों की एकमेव कुरूंजी है। मनुष्य जीवन में अन्य कोई भी विषय इतना महत्व नहीं रखता जितना कि ब्रह्मचर्य । ब्रह्मचर्य महान् तप है । ब्रह्मचर्य महान् धन है । ब्रह्मचर्य श्रात्मिक ज्योति का विभासक है । ब्रह्म चर्य की शक्ति ही मनुष्य को देवत्व में परिणत कर डालती है । ब्रह्मचर्य हृदय-पद्म को प्रस्फुटित करता है जिससे करुणा, दया, धैर्य, शक्ति, शौर्य, सहनशीलता, शुद्धता, अहिंसा, अभय आदि दिव्य गुणों की मुरभि प्रसारित होती है ।

ब्रह्मचर्य - साधना के ऊपर अनुभवी एवं व्यावहारिक विवरण एवं उपदेशों को प्राप्त करना श्रासान नहीं है । इस विषय पर अनुभव सिद्ध पुस्तकों की कमी के कारण युवक गण ब्रह्मचर्य - पथ पर चलने में समर्थ नहीं हो पाते। यह पुस्तक हिंदी जगत के इस भारी प्रभाव की पूर्ति करेगी।

यह श्री स्वामी शिवानन्द जी महाराज द्वारा लिखित " Practice of Brahmacharya" का सरल भावानुवाद है । साधकों के हितार्थ इस पुस्तक में द्वितीय अध्याय भी संलग्न किया है जिसमें भी स्वामी शिवानन्द जी महाराज के ब्रह्मचर्य संबंधी लेखों के संकलन हैं । यह पुस्तक विद्यार्थियों लिये वरदान स्वरूप है। पुरुष अथवा स्त्री, युवक एवं वृद्ध गृहस्थी अथवा संन्यासी सभी इससे यथेष्ट लाभ उठा सकते हैं ।

आशा एवं विश्वास है कि हमारे प्रयास से हिन्दी भाषा भाषी जनसा पर्याप्त लाभ उठावेगी तथा शुद्धतामय जीवन-यापन का दृढ़ संकल्प लेकर ब्रह्म-साक्षात्कार के पथ को प्रशस्त करेगी ।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक ब्रह्मचर्य साधना पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। 


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

ब्रह्मचर्य साधना / Brahmachry Sadhana PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

 श्री स्वामी शिवानन्द सरस्वती / Shri Swami Shivanand Sarasvati

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

6 MB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 236

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

Religion & Spirituality


 
 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇

Thursday, January 13, 2022

श्री महाभागवत उपपुराण | Shri Mahabhagwat Uppuran Hindi PDF Book

श्री महाभागवत उपपुराण | Shri Mahabhagwat Uppuran by Hindi PDF Book
श्री महाभागवत उपपुराण | Shri Mahabhagwat Uppuran

Shri Mahabhagwat Uppuran Book in PDF Download

Shakti-Sadhana has always existed in some form or the other in all the sects of the world. The main components of Shakti-sadhana have always been congruent towards Indian music through Vedic hymns, mythological stories, hymns, poems, folk tales and folk songs.

Worship of Goddess Shashti Devi, Matrika worship, Gayatri Sadhana, Navdurga-worship, Mahavidya-worship to folk deities like Chauramata and Shammo Mata in the form of Goddess, automatically confirms the prevalence of Shakti-sadhana in India.

Today, Durga Saptashati, Devi Bhagwat and many other Tantriks are revered as literary means of power spiritual practice, but in one of these means the main name has been neglected, that is- "Maha Bhagavat Upapuranam". Through this book, we are conveying to you this unique flower of Shakti-sadhana, in which, in a very easy way, mainly Bhagwati Kali's Sati, Parvati, Gangaroops as well as Krishnavatar, Rama's Shakti Sadhana, origin of Mahavidyas and Upasana, Kamakhya Mahatmya, Kali and Shiva Sahasranama, Ganga Shatnam, Stotras have been described in a very effective and easy manner.

By clicking on the link given below, you can download the written book Shri Mahabhagwat Uppuran in PDF.

श्री महाभागवत उपपुराण पीडीएफ में डाउनलोड करे 

शक्ति-साधना विश्व के सभी सम्प्रदायों में किसी न किसी रूप में सदैव विद्यमान रही है। शक्ति-साधना के मुख्य अवयव भारतीय वाड्मय की ओर वैदिक सूक्तों, पौराणिक कथानकों, स्तोत्रों, काव्यों, लोककथाओं तथा लोकगीतों के माध्यम से सदैव समागमित रहे हैं।

देवपत्त्रियों के रूप में तथा षष्ठी देवी, मातृका पूजन, गायत्री साधना, नवदुर्गा-उपासना, महाविद्या-उपासना से लेकर चौरामाता तथा शम्मो माता जैसी लोकदेवियों तक की पूजा भारतवर्ष शक्ति-साधना की व्यापकता की पुष्टि स्वयमेव कर देती है।

आज दुर्गा सप्तशती, देवी भागवत तथा अनेक तान्त्रिक वाङ्मय शक्ति साधना के साहित्यिक साधन के रूप में प्रतिष्ठित हैं, किन्तु इन साधनों में एक में मुख्य नाम उपेक्षित रहा है, वह है- "महाभागवत उपपुराणम्"। इस ग्रन्थ के माध्यम से हम शक्ति-साधना के इस अनुपम पुष्प को आप तक पहुँचा रहे हैं, जिसमें बहुत ही सहज ढंग से मुख्यतः भगवती काली के सती, पार्वती, गङ्गारूपों के साथ-साथ कृष्णावतार, राम की शक्ति साधना, महाविद्याओं की उत्पत्ति एवं उपासना, कामाख्या माहात्म्य, काली एवं शिव सहस्रनाम, गङ्गा शतनाम, स्तोत्रों का वर्णन अत्यन्त प्रभावशाली तथा सहज ढंग से किया गया है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक श्री महाभागवत उपपुराण पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

श्री महाभागवत उपपुराण | Shri Mahabhagwat Uppuran PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

आचार्य मृत्युञ्जय त्रिपाठी / Acharya Mrityunjay Tripathi

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

138 MB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 550

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

Ved-Puran


 


 


 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇

Tuesday, November 16, 2021

गोपनीय गायत्री तंत्र | Gopniya Gayatri Tantra Hindi PDF Book

गोपनीय गायत्री तंत्र | Gopniya Gayatri Tantra Hindi PDF Book

Gopniya Gayatri Tantra Book in PDF Download

There are two paths of yoga-sadhana - one is the Dakshina Marga, the other is the Left Marga. The basis of the Dakshina Path is - "To draw the universal divine powers from spiritual magnetism and imbibe in oneself, the quality of goodness should be increased and the five shells, sapta prana, consciousness chatushtaya, seven chakras and many sub-chakras, matrices, glands, illusions, located in the inner world, By awakening the lotuses and flowers, supernatural powers should be manifested.

The basis of the Vam Marg is this- "by transferring the energy residing in the bodies of other beings from here to there, a particular amount of energy should be stored at one place and that power should be used arbitrarily."

The methodology of tantric practices runs on this basis.

By clicking on the link given below, you can download the written book Gopniya Gayatri Tantra in PDF.

गोपनीय गायत्री तंत्र पीडीएफ में डाउनलोड करे 

योग-साधना के दो मार्ग हैं- एक दक्षिण मार्ग, दूसरा वाम मार्ग । दक्षिण मार्ग का आधार यह है-"विश्वव्यापी ईश्वरीय शक्तियों को आध्यात्मिक चुंबकत्व से खींचकर अपने में धारण किया जाए, सतोगुण को बढ़ाया जाए और अंतर्जगत में अवस्थित पंच कोश, सप्त प्राण, चेतना चतुष्टय, षटचक्र एवं अनेक उपचक्रों, मात्रिकाओं, ग्रंथियों, भ्रमरों, कमलों, उपत्यिकाओं को जाग्रत करके आनंददायिनी अलौकिक शक्तियों का आविर्भाव किया जाए।

वाम मार्ग का आधार यह है- "दूसरे प्राणियों के शरीरों में निवास करने वाली शक्ति को इधर से उधर हस्तांतरित करके एक जगह विशेष मात्रा में शक्ति संचित कर ली जाए और उस शक्ति का मनमाना उपयोग किया जाए।"

तांत्रिक साधनाओं की कार्यपद्धति इसी आधार पर चलती है।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक गोपनीय गायत्री तंत्र पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

गोपनीय गायत्री तंत्र | Gopniya Gayatri Tantra PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

श्रीराम शर्मा आचार्य / Shri Ram Sharma Acharya

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

1 MB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 33

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

Tantra-Mantra


 


 


 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇

Monday, November 8, 2021

कुण्डलिनी साधना प्रसंग | Kundalini Sadhana Prasang Hindi PDF Book by Arun Kumar Sharma

कुण्डलिनी साधना प्रसंग इन हिंदी पीडीऍफ़ पुस्तक | Kundalini Sadhana Prasang  PDF Download Free 

कुण्डलिनी साधना प्रसंग | Kundalini Sadhana Prasang Hindi PDF Book by Arun Kumar Sharma

Kundalini Sadhana Prasang Book in PDF Download

In the Kundalini sadhna context, many incidents are described and supernatural miraculous events are also mentioned. Which can also be called the transcendental world. There are three main worlds in the universe. Atmanaya world, Manomaya world and Matter world. All three have their own science. The science of the self-realized world is spirituality. On the other hand, the science of the mental world is psychology and the parapsychology is the science of the material world, in the same way, physical science is the mental world in the form of a bridge between the self and the material world. Mind is the bridge connecting the two worlds. That is why the mind is called the king in yoga. It maintains balance in both the worlds. The kingdom of the conscious mind is the objective world and the kingdom of the subconscious mind is the subjective world.

The purpose of any sadhna, whether it is of yoga or tantra, at the root of all sadhna is the cultivation of mind and soul. This sadhana moves from the objective world to the subjective world. When the seeker transcends the objective being and enters the subjective being, then all the unbelievable things start happening. What we call a miracle.

By clicking on the link given below, you can download the written book Kundalini Sadhana Prasang   in PDF.

कुण्डलिनी साधना प्रसंग पीडीएफ में डाउनलोड करे 

प्रस्तुत पुस्तक कुण्डलिनी साधना प्रसंग में बहुत सारे प्रसंगों का वर्णन एवं अलौकिक चमत्कारपूर्ण घटनाओं का भी उल्लेख है। जिसे पारलौकिक जगत भी कह सकते हैं। विश्व जगत में तीन मुख्य जगत हैं। आत्ममय जगत, मनोमय जगत और पदार्थमय जगत। इन तीनों का अपना-अपना विज्ञान है। आत्ममय जगत का विज्ञान अध्यात्म है। वहीं मनोमय जगत का विज्ञान है मनोविज्ञान और परामनोविज्ञान उसी प्रकार पदार्थमय जगत का विज्ञान है भौतिक विज्ञान आत्म जगत और वस्तु जगत के बीच में यानि सेतु के रूप में मनोमय जगत है। मन दोनों जगत को जोड़ने वाला सेतु है। इसलिए मन को योग में राजा कहा गया है। यह दोनों जगत में सन्तुलन रखता है। चेतन मन का राज्य वस्तुपरक जगत है और अवचेतन मन का राज्य आत्मपरक जगत है।

किसी भी साधना का उद्देश्य चाहे वह योग का हो या तंत्र का, सभी साधना के मूल में है मन और आत्मा की साधना। यह साधना वस्तुपरक जगत से आत्मपरक जगत की ओर जाती है। जब साधक वस्तुपरक सत्ता का अतिक्रमण कर आत्मपरक सत्ता में प्रवेश करता है तो तमाम अविश्वसनीय घटनायें घटने लगती हैं। जिसे हम चमत्कार कह कर टाल देते हैं।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके, आप लिखित पुस्तक कुण्डलिनी साधना प्रसंग पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।


Particulars

(विवरण)


 eBook Details (Size, Writer, Lang. Pages

(आकार, लेखक, भाषा,पृष्ठ की जानकारी)

 पुस्तक का नाम (Name of Book) 

कुण्डलिनी साधना प्रसंग | Kundalini Sadhana Prasang  PDF

 पुस्तक का लेखक (Name of Author) 

अरुण कुमार शर्मा / Arun Kumar Sharma

 पुस्तक की भाषा (Language of Book)

Hindi

 पुस्तक का आकार (Size of Book)

17 MB

  कुल पृष्ठ (Total pages )

 404

 पुस्तक की श्रेणी (Category of Book)

sadhana


 


 


 ॥ सूचना ॥
अगर इस पेज पर दी हुई सामग्री से सम्बंधित कोई भी सुझाव, शिकायत या डाउनलोड नही हो रहे हो तो नीचे दिए गए "Contact Us" के माध्यम से सूचित करें। हम आपके सुझाव या शिकायत पर जल्द से जल्द अमल करेंगे।

Download Other Popular Books 👇